कृषकों की संगोष्टि का हुआ आयोजन


सीहोर। सोमवार १५ दिसम्बर २०२५ को कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा चयनित यंत्रदूत ग्राम खामलिया में कृषकों की संगोष्टि का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम के सरपंच एवं कृषक उपस्थित रहें। विभागीय योजनाओं की जानकारी कृषकों को सहायक कृषि यंत्री सीहोर द्वारा दी गई। संगोष्टि स्थल पर विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाकर कृषकों को जानकारी दी गई, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा संचालित योजनओं की जानकारी कमल सिंह ठाकुर वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सीहोर द्वारा एवं ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी द्वारा भी दी गई। ग्राम के सरपंच कृलदीप सिंह द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रसंशा की गई। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की जानकारी योगराज सावरकर सहायक कृषि यंत्री एवं अनिल कुमार गौंड उपयंत्री सीहोर द्वारा दी गई एवं कृषकों का आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments