सीहोर। बाल विहार मैदान पर मंगलवार की दोपहर सांसद खेल महोत्सव अंतगज़्त अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ का आयोजन का शुभारंभ सांसद आलोक शर्मां विधायक सुदेश राय, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय के द्वारा हनुमान जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। रात तक दंगल होता रहा।
कुश्ती महाकुंभ के दौरान पहलवानों ने मैदान में उतरकर प्रतिद्वंदी पहलवानों को दांवपेंच दीखाए। विधायक सुदेश राय ने सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत हो रहे कुश्ती महाकुंभ में सहभागिता निभाने वाले पहलवानों का उत्साह वर्धन किया। शुभ अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और कुश्ती प्रेमी नागरिक मौजूद रहे।

0 Comments