चर्च मैदान पर एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता एक तरफा मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन ने रेड को 3-0 के अंतर से हराया


सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में मंगलवार की शाम को एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, इस दौरान चार मैच खेले गए। इसमें चारों मुकाबले एक तरफा रहे। सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर रेड को 3-0 से हराया। इस मैच में राज, कुशल और अर्थव ने सीहोर चिल्ड्रन की ओर से एक-एक गोल किया। मैच के अंत में फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आनंद उपाध्याय, कमलेश अग्रवाल, मनोज कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा, दीपक बाथम और अरुण राठौर आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहला मैच सीहोर चिल्ड्रन और सीहोर रेड के मध्य खेला गया था, इस मैच में सीहोर चिल्ड्रन की टीम ने 3-0 से जीत हासिल की। इस मैच में राज, कुशल और अर्थव ने सीहोर चिल्ड्रन की ओर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-एक गोल किया। इसके अलावा दूसरा मैच सीहोर बाइज और सीहोर ब्लू के मध्य खेला गया। इस मैच में सीहोर बाइज की टीम ने ब्लू को 2-0 से हराया। इस मैच में रोहित-आदित्य ने एक-एक गोल किया।

कांटे के मुकाबले सीहोर क्लब ने ग्रीन को हराया

मंगलवार को तीसरा मैच सीहोर क्लब और सीहोर ग्रीन के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में सीहोर क्लब की ओर से अंतिम समय में पुष्प ने एक गोल कर अपनी टीम को विजय दिलाई। वहीं एक अन्य मैच सीहोर मिनी बाइज और सीहोर गर्ल्स के मध्य खेला गया था, इस मुकाबले में सीहोर मिनी बाइज की टीम 1-0 से जीती। इस मुकाबले में युवराज वारिया ने एक गोल किया। 


Post a Comment

0 Comments