पंचायत उप निर्वाचन 2025 (उत्तरार्द्ध) में निर्विरोध निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

सीहोर, 30 दिसंबर, 2025 राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष-2025 (उत्तरार्द्ध) के निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नाम वापसी उपरांत जिले में सरपंच एवं पंच के रिक्त पदों के निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को प्ररूप-24 में निर्विरोध निर्वाचन सह घोषणा प्रमाण पत्र की प्रतियां आयोग द्वारा निर्धारित ऑनलाईन एप्लिकेशन IEMS से जनरेट कर रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा अभ्यर्थियों को प्रदान किए गये है।

 सीहोर जिले के जिन अभ्यर्थियों को निर्विरोध निर्वाचन घोषण सह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं उनमें ग्राम पंचायत लसूड़िया विजयसिंह से सरंपच पद के लिए श्रीमती अकीला, ग्राम पंचायत जताखेड़ा के वार्ड क्रमांक 03 से पंच के लिए श्री चंदर, ग्राम पंचायत डूका के वार्ड क्रमांक 10 से पंच के लिए श्री बापूसिंह, ग्राम पंचायत झरखेड़ी के वार्ड क्रमांक 17 से पंच के लिए श्री राजेश कुमार, ग्राम पंचायत भोजनगर के वार्ड क्रमांक 17 से पंच के लिए श्री इंदरसिंह, ग्राम पंचायत धबोटी के वार्ड क्रमांक 11 से पंच के लिए श्रीमती सुलोचना और ग्राम पंचायत बोरदीकलां के वार्ड क्रमांक 04 से पंच के लिए श्रीमती बबीता शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments