अन्नदाता उत्सव एवं राष्ट्रीय किसान दिवस पर ग्राहक मिलन समारोह का हुआ आयोजन


सीहोर। अन्नदाता उत्सव एवं राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर एसीबी सीहोर शाखा द्वारा सीहोर में एग्री एचएनआई ग्राहक मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में डीजीएम बी. एंड ओ. साई कृष्ण श्रीधर सर, डीजीएम एग्री धर्मानंद बनई सर, सीएम क्रेडिट गौरव अग्निहोत्री सर, सीएम क्रेडिट श्री अखिलेश प्रसाद सर एवं एफएसटीओ श्री प्रभाकर सिंह सर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डॉ. आर. पी. गौतम, उप संचालक, पशु चिकित्सा विभाग, सीहोर तथा श्री वाई. आर. सावरकर, सहायक कृषि यंत्री, कृषि यांत्रिकी विभाग, जिला सीहोर भी सम्मिलित हुए। उन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं एवं उनमें उपलब्ध अनुदान की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

एफएसटीओ प्रभाकर सिंह एवं आर.एम.आर.यू. अभिषेक मालवीय द्वारा बैंक की विभिन्न कृषि योजनाओं जैसे एआईएफ, केएसआर, पीएमएफएमई, एएफईएल, एनएलएम, पीएम-कुसुम, मुद्रा डेयरी आदि की जानकारी दी गई तथा हमारे कृषि उत्पादों का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 200 उच्च मूल्य (एचएनआई) किसानों के साथ विभिन्न कृषि उत्पादों पर विस्तृत चर्चा एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डीजीएम सर द्वारा सम्मानित किसानों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, हमारे ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित अग्निवीरों को उनकी प्रतिभा एवं साहस के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, एआईएफ, के.एस.आर., पी.एम.एफ.एम.ई. एवं मुद्रा डेयरी जैसी योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत ऋण स्वीकृति पत्र ग्राहकों को प्रदान किए गए, जिनकी कुल स्वीकृत राशि ₹2.45 करोड़ रही।


Post a Comment

0 Comments