दर्शनाऔर जतिन का राष्ट्रीय स्तर पर चयन


शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक दर्शना दोहरे एवं जतिन कछवानी का संस्था प्राचार्य सुनीता जैन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र राय के नेतृत्व में वर्ष में एकमात्र आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर में सहभागिता हेतु चयन हुआ है वर्तमान वर्ष में यह पानीपत हरियाणा में दिनांक 25 से 31 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा जिसमें स्वयं सेवक मध्य प्रदेश राज्य की संस्कृति एवं विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन करेंगे साथ ही वहां की संस्कृति कलाओं से रूबरू होंगे सीहोर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे

संस्था को गौरांवित करने वाले हर्ष के अवसर पर रासेयो के दोनों स्वयंसेवकों को जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर और डीपीसी आरआर उइके , जिला समन्वयक प्राचार्य सुनीता जैन , जिला स्काउट सचिव संतोष सोनी डॉक्टर राजेंद्र देशमुख, डॉक्टर देवेंद्र साहू,ए पी सी संजय सिंह जादौन , जिला इको क्लब अधिकारी अंकुर शर्मा, जिला इको क्लब मास्टर ट्रेनर माधव सिंह यादव, अरविंद पटेल भौतिक विद रामवृक्ष भारतद्वाज, कार्तिक राय, जितेंद्र परमार, एल एन आहूजा सर, जय किशन जोशी एवं कोरचे सर, ने अग्रिम बधाई देकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है


Post a Comment

0 Comments