सीहोर। कुश्ती स्पर्धा में 28 पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में केवल एक जोड़ी बराबर पर रही। विजेता पहलवानों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया और दूसरे स्थान पर रहे पहलवान को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय ने मैदान में उतरकर प्रतिद्वंदीं को दांवपेंच दिखाने वाले पहलवानों का उत्साह वर्धन किया।
विधायक सुदेश राय ने कहा कि खिलाडिय़ों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया भर के देशों में व्यापार के साथ खेलों के लिए भी माहौल बना रहे और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार कर रहे है। सांसद खेल महोत्सव नये पुराने खिलाडिय़ों के लिए नवीन उर्जा देने वाला साबित हुआ है। अब पढ़ाई भी करों और खेलों में पदक जीत कर देश प्रदेश जिले गांव का नाम रोशन भी करो। विधानसभा क्षेत्र में पंचायत से ब्लाक जिला स्तर तक आयोजित सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ का समापन शहर के बाल बिहार मैदान पर मंगलवार को आयोजित किया गया। आयोजन का शुभारंभ सांसद शर्मा और विधायक राय सहित वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय के द्वारा हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इन पहलवानों में हुआ मुकाबला
मेरठ के पहलवान शाकिर नूर और हरियाणा के रवि जाट की जोड़ी मैदान पर काफी देर तक $कुश्ती जीतने की कोशिश करती रही अंत में बराबरी पर मुकाबले का फैसला हुआ। इसी प्रकार हरियाणा के सुमित जाट, रोहतक के हनी,मंडीदीप के दिव्यांश, आष्टा के राहुल, कोठरी के गोलू, आष्टा के कुणाल, सीहेार के हैदर खान, राज पहलवान, महेंद्र, हिमांशु, धमेंद्र,कोठरी के रूपेश, देवास के सेवाज, कोठरी के राजापिल्लर, इंदौर के आदी पहलवान विजेता रहे। जावर के देवेंद्र, सीहेार के छोटू, इटारसी के किशन, कोठरी के महेंद्र, जावर के कृष्णा, भोपाल के जावेद, जावर के पप्पू, नागदा के दगडु, हरियाणा के अमित छरे, सीहेार के गोलू इटारसी के वीरू, भोपाल के जफर देवलपुर के अजय बाधम पहलवान के द्वारा मुकावला किया गया। महिला कुश्ती में सीहेार की पहलवान सुहानी ठाकुर और डोली जाट पहलवान के मध्य रोचक मुकाबला हुआ। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन, सुदीप प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कायज़्कताज़् और कुश्ती प्रेमी नागरिक मौजूद रहे।

0 Comments