आदिवासी हितों से समझौता किसी भी कीमत पर सहन नहीं - कुंवर सुमित नर्रे सिंगरौली में आदिवासियों की आवाज़ अब और बुलंद होगी...


सीहोर। कांग्रेस कमेटी महासचिव आदिवासी विभाग कुंवर सुमित नर्रे ने कहा कि अवैध जंगल कटाई से प्रभावित आदिवासी परिवारों से मुलाकात करना और उनकी समस्याओं का निराकरण हो।

 नर्रे ने आगे कहा कि सिंगरौली खदान के पीडि़त परिवारों से आज दूसरे दिन भी मुलाकात की।

33 हज़ार बताकर 3 लाख पेड़ काट दिए , सोचो 6 लाख बताकर कितने पेड़ काटेंगे। सरकार और आदाणी मिलकर जितना सच छिपाना चाहें, उतना ही ज़ोर से लोगों की आवाज़ उठ रही है। लगातार दबाव बढ़ता देखा यह आंदोलन सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि जंगल बचाने की लड़ाई है। आदिवासियों के जल जंगल जमीन के अधिकारों की लड़ाई है। अन्याय और दमन के खिलाफ आवाज़ उठाने की लड़ाई है

 सिंगरौली की धरती एकजुट है। हम आदिवासी परिवारों पर होने वाले किसी भी अन्याय के खिलाफ दृढ़ता से खड़े हैं।



Post a Comment

0 Comments