सीहोर, 15 दिसंबर, 2025 उद्यम विभाग द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के सशक्तिकरण, गुणवत्ता सुधार एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार की "रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) योजना" के अंतर्गत सीहोर जिला पंचायत में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा ने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से संचालित योजनाओं के बारे में चर्चा की और उद्यमियों को नवीन एमएसएमई नीति 2025 के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में रैंप कंसलटेंट रवीश कुमार ने योजना के लक्ष्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में गुणवत्ता परिषद के विशेषज्ञ श्री राजीव दलेला ने जेड (ZED) योजना पर प्रस्तुति देते हुए उद्योगों में गुणवत्ता सुधार, सर्टिफिकेशन प्रक्रिया तथा इसके लाभों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जेड योजना को अपनाकर उद्योग अपनी उत्पादन गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए स्वयं को सक्षम बना सकते हैं। लीन विशेषज्ञ जॉय बनर्जी ने लीन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में उपस्थित उद्यमियों ने रैम्प एवं जेड योजनाओं को अपनाकर अपने उद्योगों के विकास एवं विस्तार का संकल्प व्यक्त किया। कार्यशाला में प्रबंधक मनीष अलावा एवं श्री संदीप उइके सहित जिले के उद्यमी उपस्थित थे।

0 Comments