अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने मनाया शौर्य दिवस कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली बाइक रैली




सीहोर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला मुख्यालय पर विशाल वाहन रैली निकाल कर शौर्य दिवस मनाया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा मैदान पर सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शहर के प्रमुख मार्गो से भव्य बाइक रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं के द्वारा जय श्रीराम के जय घौष के साथ भगवा ध्वज लहराया गया। अनेक स्थानों पर नागरिकोंं के द्वारा बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रैली

 

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर बने बाबरी नामक मस्जिद जैसे ढाँचे को विध्वंस करने में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले कारसेवकों की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिलाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा शौर्य दिवस मनाया गया। सिंधी कॉलोनी मैदान से श्रीराम दरबार की विधिवत पूजा अर्चना के बाद विशाल वाहन रेली का शुभारंभ किया गया। 


सम्मिलित हुए प्रांत अतिथि 


विशाल रैली में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ अध्यक्ष अतुल राठौऱ प्रांत महामंत्री संजीव पटेरिया, हिंदू हेल्पलाइन प्रांत उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह बाघेला, प्रांत मंत्री प्रकाश परमार,विभाग मंत्री दीपक पाठक, जिला मंत्री मदन राजपूत, राष्ट्रीय बजरंग दल उपाध्यक्ष हृदय मेवाड़ा, जिला मंत्री राजेश मेवाड़ा,नवीन आर्य सम्मिलित हुए।


पूजा अर्चना कर रैली का समापन


विशाल शौर्य दिवस रैली सिंधी कॉलोनी मैदान से बस स्टेंड, कलेक्ट्रेट रोड, भोपाल नाका, इंग्लिशपुरा,कोतवाली चौराहा,पान चौराहा, बढ़ा बाजार, लीसा टाकिज चौराहा, तहसील चौराहा भोपाली फाटक कस्बा से तिलक पार्क होते हुए हनुमान फाटक मंदिर कस्बा पहुंची यहा पर हनुमान लल्ला की पूजा अर्चना कर रैली का समापन किया गया।


ग्रामीण अंचलों के कार्यकर्ता रहे शामिल 


शौर्य दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी रामकृष्ण शर्मा, नवीन राठौर, मांगीलाल ठाकुर, ज्ञान सिंह ठाकुर, जगदीश पाटीदार, दिलीप पाटीदार, तारकेश्वर शर्मा, दीपक राठौऱ उमेश कुशवाह, बृजेश सरपंच, आजाद मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों के कार्यकर्ता शामिल रहे।  



Post a Comment

0 Comments