सीहोर, 08 दिसंबर, 2025 एसडीएम श्री तन्मय वर्मा ने सीहोर जिला स्थित कुबेरेश्वर धाम पर आगामी फरवरी माह 2026 में आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव के लिए की जा रहीं तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पार्किग व्यवस्था, रोड डायवर्सन प्लान, रेल, बसों एवं आटो से श्रद्धालुओं के आने-जाने की स्थिति, एलईडी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पानी, फायर सेफ्टी, बिजली, प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
0 Comments