अखिल भारतीय स्तरीय ज्योतिष सम्मेलन में कुणाल व्यास का सम्मान


सीहोर। शहर के युवा ज्योतिष आचार्य कुणाल व्यास का अखिल भारतीय स्तरीय ज्योतिष सम्मेलन में सम्मान किया गया। इस मौके पर नृसिंह लक्ष्मी ज्योतिष अनुष्ठान केन्द्र, जिला संस्कार मंच सहित विप्रजनों ने पंडित श्री व्यास को बधाई दी है।

इस संबंध में युवा ज्योतिष पंडित श्री व्यास ने बताया कि प्रदेश के कुरावर में श्री गणेश ज्योतिष अनुसंधान एवं परामर्श केन्द्र दशम, अखिल भारतीय ज्योतिष वास्तु एवं तंत्र महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य लखमी चंद्र चौधरी आदि की मौजूदगी में भव्य आयोजन किया गया। इसमें देश भर के ज्योतिष आदि पहुंचे थे। 


Post a Comment

0 Comments