कलश यात्रा के साथ आरंभ हुई शिव महापुराण कथा


सीहोर। शहर के छावनी स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा कलश यात्रा के साथ आरंभ हुई, कलश यात्रा के पश्चात कथा का आरंभ की। इस मौके पर यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भगवान शिव से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

पहले दिन कथा व्यास पंडित राहुल कृष्ण आचार्य ने शिव महापुराण का महत्व बताया। कहा कि एक लोटा जल सभी समस्याओं का हल है। भगवान शिव का स्मरण के साथ ही कथा का श्रवण करना चाहिए। 1 बिल्वपत्र डालकर 1 लोटा जल रोजाना महादेव के ऊपर पंचाक्षर मंत्र का उच्चारण करके चढ़ाओ, सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। शिव की कृपा से जीवन और मृत्यु दोनों सुधारती है। कथा के पहले दिन शिवजी का अभिषेक किया गया। श्री शिवमहापुराण कथा सुनने का महत्व बताया गया। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के भौतिकवादी जीवन में बच्चे सत्संग से दूर होते जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में संस्कारों को बनाए रखना समाज के समक्ष एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने परिवारों से अपील की कि वे अपने सभी सदस्यों को सत्संग में लाने का प्रयास करें।


Post a Comment

0 Comments