कोई क्यों नहीं मान रहा है हमें अपना नागरिक मोहल्ले में नाली,पानी,बिजली,सड़क कुछ नहीं


सीहोर। इंदिरा नगर के नागरिकों ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को परेशानियों से अवगत कराया। नागरिकों ने कहा कि इंदिरा नगर वार्ड नम्बर दो से हमें बेदखल कर दिया है। नगर पालिका ने हमें अपना नागरिक मानने से इंकार कर दिया है। टप्पर मोहल्ले में नाली,पानी, बिजली,सड़क जैसे सुविधाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।


समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इंदिरा बाबूलाल भील ने बताया कि लोकसभा विधानसभा और नगर पालिका चुनावों में नागरिकों ने मतदान किया है। पहले नगर पालिका ने प्रधानमंत्री आवास और शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिया है अचानक नगर पालिका ने टप्पर मोहल्ले में रहने वाले 80 परिवारों के घरों को अवैध घोषित कर दिया है। हर काम के लिए अब नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है। लोकसभा विधानसभा और नगर पालिका चुनावों में नागरिकों ने मतदान किया है। क्षेत्र के पार्षद ने शक्कर फैक्ट्री की जमीन पर नई कॉलोनी बसा दी है। हर सरकारी योजना का लाभ इस कॉलोनी के लोगों के मिल रहा है और हमें अपना नागरिक तक नहीं माना जा रहा है। सपा ने पूरे मामले की जांच करने की मांग कलेक्टर से की है। 


Post a Comment

0 Comments