सीहोर ने दो दिवसीय क्रिकेट मैच में राजगढ को हराया

सीहोर। डीसीए सीहोर की टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है, पहले विदिशा, रायसेन और राजगढ़ को हराने के बाद दो दिवसीय फाइनल मैच में राजगढ से बढ़त हासिल कर जीत दर्ज की। इस मैच में सक्षम त्यागी ने 118 रन बनाए थे, वहीं दीपेश सेन और नवनीत सोनी ने तीन-ती विकेट लिए। टीम की फाइनल मैच जीत पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय, सचिव अतुल तिवारी, वीरु वर्मा, कोच अक्षय दुबाने ने बधाई दी है।

डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि राजगढ की पहली पारी 21.4 ओवर में 58 रन पर सिमट गई, इसमें विनायक ने 26 रन की पारी खेली, इधर सीहोर की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपेश सेन-नवनीत सोनी ने तीन-तीन विकेट, सक्षम त्यागी ने दो विकेट और हार्दिक-केशवादित्य ने एक-एक विकेट हासिल किया। सीहोर ने 87.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 298 रन बनाए थे, इसमें सक्षम त्यागी ने 118 रन, दीपेश सेन ने 72 रन, अंश गावा ने 36 रन, निर्मल मेवाड़ा ने 31 रन और नवनीत सोनी ने 17 रन बनाए थे। वहीं राजगढ़ ने दूसरे दिन पांच विकेट खोकर 151 रन बनाए। बढ़त के आधार पर सीहोर डीसीए ने जीत दर्ज की। 


Post a Comment

0 Comments