सीहोर। बीते माह जुलाई में युवा कांग्रेस के चुनाव आयोजित किए गए थे। जिसमें प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक की कार्यकारिणी निर्वाचित हुई उसमें सीहोर से देवेंद्र सिंह ठाकुर बोरदी जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुवे जिला अध्यक्ष पद के लिए सीहोर जिले से चार प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें देवेंद्र सिंह ठाकुर बोरदी को 6773, संदीप सिंह ठाकुर हाजीपुर 4633, मनीष मेवाड़ा को 3882, अभिलाषा धुर्वे 73 युवाओं के वोट प्राप्त हुए। सभी प्रत्याशियों में देवेंद्र सिंह ठाकुर बोरदी 2140 वोट से युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। देवेंद्र सिंह ठाकुर बोरदी वर्तमान में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रहे हैं और छात्र-छात्राओं की आवाज को बुलंद किया एवं हर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करते रहे और संघर्ष करते हुए इस मुकाम पर पहुंचे। नवनिर्वाचित जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर को चुनाव लडऩे वाले युवाओं ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य हरपाल ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभय मेहता का आभार व्यक्त किया है। नवनिर्वाचित जिला युवा कांग्रेस देवेंद्र ठाकुर को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य हरपाल ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, वरिष्ठ नेता अभय मेहता, पूर्व जिला कांग्रेस बलवीर तोमर, विक्रम मस्ताल शर्मा, अनार सिंह ठाकुर, आष्टा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभा खेड़ी जाहिद गुड्डू ,गणेश तिवारी आदि शामिल है।

0 Comments