कांग्रेसजनों ने मनाया संविधान दिवस भारतीय संविधान हमारा मौलिक अधिकार-विवेक राठौर


सीहोर। हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस लोकतंत्र को कायम रखने का सबसे बड़ा कारण भारत का संविधान है। प्रतिवर्ष हमारे देश में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देशानुसार स्थानीय डॉ.अम्बेडकर पार्क में नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित कर डॉ.भीम राव अम्बेडकर के द्वारा बनाये संविधान पर प्रकाश डालते हुए विवेक राठौर ने कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ0 भीमराव आंबेडकर के 125 वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया। हमारे संविधान में जाति, धर्म, ऊंच, नीच को परे रखकर तैयार किया गया है। इसमें देश के हर नगरिक चाहे वो अमीर हो या गरीब हो संविधान के तहत सबको बराबर का अधिकार दिया गया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेसजनों में प्रीतम चौरसिया, प्रेम नारायण परमार, ओमप्रकाश बाबा, तुलसी राजकुमार राठौर, कमलेश चांडक, भगत तोमर, नितिन उपाध्याय, नीरज जाटव सोनू जोशी, सौरभ सोलंकी, तनिष्क राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments