सीहोर। सीहोर मुख्यालय बस स्टैंड स्थित नेहरु पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में पार्क में स्थित नेहरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व प्रधान मंत्री स्व.पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जंयती मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने नेहरूजी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजीव गुजराती ने कहा कि पण्डित जी ने आज़ादी के बाद देश को एक नई दशा और दिशा प्रदान की, इस देश का प्रत्येक नागरिक उनके अविस्मरणीय योगदान को कभी नहीं भुला सकता। आधुनिक भारत का निर्माण पंच वर्षीय योजना, प्रोधोगोकी प्रोत्साहन, जैसे कई देश हित के कार्य उनके द्वारा किए गए ऐसे महापुरुष को देश कभी भुला नही सकता। पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू करना उनके मुख्य उद्देश्य रहे। जवाहरलाल नेहरू के कुछ प्रसिद्ध नारे हैं आराम हराम है, पूर्ण स्वराज का नारा देश की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत पर जोर देता था। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम दयाल चौरसिया, राजेन्द्र वर्मा, सीताराम भारती, विवेक राठौर, निशांत वर्मा, डॉ.अनीस खान, सुनील दुबे, सुरेश बाबू राठौर, नरेन्द्र खंगराले, घनश्याम यादव, मुनव्वर मामू, प्रेमनारायण परमार, योगेन्द्र राय,ईश्वर सिंह चौहान, के.के.रिछारिया, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, अजय रैयकवार, आसिफ अंसारी, यश यादव, शुभम लक्की सक्सेना, विजय वर्के, गजराज परमार, ब्रजेश पाटिदार, मोनू शर्मा, अरबाज खान, ओम सोनी आदि प्रमुख है।

0 Comments