बिहार चुनाव जीतने की खुशी में विधायक राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदपुर में निकाला जूलूस


सीहोर। अहमदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिहार चुनाव प्रचंड सीटों से जीतने की खुशी विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में मनाई। मुख्य बाजार से विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में भाजपा कार्याकर्ताओं ने जुलूस निकालकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाई शुभाकामनाऐं दी। जुलूस के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदेश राय को अंगवस्त्रम पहनाऐ और मिठाई खिलाकर स्वागत वंदना अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं के साथ बिहार चुनाव जीतने की खुशियां मनाते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर राज्य में होने वाले चुनाव भाजपा जीत रही है। गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दूरदर्शिता के चलते पूरा देश एक सूत्र में बंधा है उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और वरिष्ठ नेतृत्व के द्वारा बिहार में की गई चुनावी सभाऐं और कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल रही है। सबका साथ सबका विकास की भावना भाजपा की निरंतर सफलता का राज है।



Post a Comment

0 Comments