अपै्रल 2026 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी आधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


सीहोर। शहर को आने वाले दिनों में आधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात मिलने जा रही है। 50 हजार स्क्वायर फीट में इसे तैयार किया जाएगा जिस पर 4.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका काम आगामी अपै्रल 2026 कार्य पूर्ण होने जा रहा है। इसके बनने से शहर की प्रतिभाओं को एक व्यवस्थित जगह मिल सकेगी। अभी जो भी सांस्कृतिक और अन्य आयोजन होते थे उन्हें बेहतर तरीके से करने में परेशानियां आती थीं। करोड़ों रुपए से बनाए जा रहे आडिटोरियम में करीब 500 सीटर की व्यवस्था की जा रही है। इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने यहां पर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

सांस्कृतिक और अन्य एक्टिविटी के लिए अभी शहर में टाउन हाल के अलावा कोई दूसरी जगह नहीं थी। इसलिए सभी आयोजन इसी जगह करना पड़ते थे। यह टाउन हॉल काफी पुराना हो चुका है। हालांकि बीच में नगर पालिका ने इसके कायाकल्प पर काफी खर्च भी किया था लेकिन फिर भी यहां पर कई तरह की समस्याएं थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम खासकर गायन के कार्यक्रम इसलिए नहीं हो पाते थे क्योंकि यहां पर सही तरीके से आवाज नहीं सुनाई देती थी। इसके लिए जिस तरह से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हॉल को तैयार किया जाता है, उस तरह से यहां पर कुछ नहीं किया गया था। टाउन हाल का कुल रकबा 3 एकड़ है। इसमें अभी आगे टाउन हाल बना है। अब इसे गिरा दिया जाएगा। इसके पीछे जो जगह खाली पड़ी है वहां पर नया ऑडिटोरियम भवन तैयार किया जाएगा। इसमें 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। पीछे की तरफ बनाए जाने से आगे पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि एक माह बाद इसका काम शुरू हो जाएगा।


Post a Comment

0 Comments