भव्य कलशयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार की टोली कर रही संचालन आज से प्रारंभ होगा जन्म शताब्दी दीप महायज्ञ



सीहोर। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा बुधनी नगर के दशहरा मैदान में चार दिवसीय 51 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री परिवार का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के द्वारा हुआ। युवा संयोजक मनोहर सिंह दांगी ने बताया कि रविवार को गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा का शुभारंभ खेड़ापति हनुमान मंदिर से हुआ। यहां से यात्रा नगर भ्रमण करती हुई गायत्री महायज्ञ आयोजन स्थल तक पहुंची, जहां पर परिजनों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। शांतिकुंज हरिद्वार से आई प्रज्ञा टोली के टोली नायक सूरज सिंह अमृत ने कार्यक्रम के उद्देश्य और स्वरूप पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अतिथियों पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता-अर्जुन मालवीय, रोहित शर्मा, श्रीमती माया त्यागी, सुरेश त्यागी, श्रीमती शशि शर्मा, विष्णु शर्मा, श्रीमति रमिला परमार, विमल तेजराज पाटीदार भोपाल सिंह परमार और राजेंद्र मोदी ने विधिवत आरती की। उक्त धर्ममय गायत्री महायज्ञ में विशेष रूप से श्रीमती माया-सुरेश त्यागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन भोपाल उपजोन समन्वयक रघुनाथ प्रसाद हजारी ने किया। जिला समन्वयक प्रेमलाल कुशवाहा ने बताया कि सोमवार से प्रतिदिन प्रात: 08:30 बजे से 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कारों का क्रम संपन्न होगा।

इस धर्ममय अयोजन में विशेष रूप से नि:शुल्क प्राणयोग, चिकित्सा शिविर श्री योगी योगानन्दन मिश्रा द्वारा तीनों दिन चलाया जावेगा। जिसमें असहाय बीमारियों का ईलाज किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन स्थल जिला सीहोर का है किन्तु नर्मदापुरम, रायसेन व भोपाल जिले से घिरा होने के कारण उक्त सभी जिलों के सक्रीय कार्यकर्ता महिला-पुरुष आयोजन में धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments