.jpg)
सीहोर। स्थानीय रैंबो प्ले स्कूल के सभागार में शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विचार एवं काव्यगोष्ठी का आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि हीरालाल जायसवाल अनाड़ी ने की। मुख्य अतिथि गीतकार द्वारका बांसुरिया विशेष अतिथि एनजीओ प्रकोष्ठ अध्यक्ष बृजमोहन सोनी एवं त्रिलोचन प्रसाद दुबे रहे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं वाल्मीकिजी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना कवि जोरावर सिंह ने प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र ओढ़ाकर संदीप मेवाड़ा एवं यश जायसवाल ने किया ।कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर शहर के कवि लक्ष्मण चौकसे का सम्मान उनके द्वारा लगभग 51 फिल्मों मे काम एवं 4 सीरियल मे काम करने पर शाल, श्रीफल, एवं सम्मान - पत्र भेंट कर किया गया। ओर सीहोर जिले के ग्राम कर्मणखेड़ी के युवा कवि राहुल ठाकुर का सम्मान उनके द्वारा वाह वाह क्या बात मे काव्य पाठ करने के लिए शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर किया गया। साथ ही संगठन विस्तार करते हुए जिले एवं तहसील के पदाधिकारी की घोषणा हुई ।जिसमें जिला उपाध्यक्ष हीरा लाल जायसवाल ,गोविंद लवानिया ,तहसील सीहोर अध्यक्ष कैलाश चव्हाण ,उपाध्यक्ष प्रवेश मिश्रा ,संतोष सनातनी एवं तहसील संरक्षण सचिन शर्मा रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये और साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया जिसमें मुख्य रूप से द्वारका बासुरिया, हिरालाल जायसवाल अनाड़ी, त्रिलोचन प्रसाद दुबे ,विनोद पंसारी ,हरिश्चंद्र आर्य,जोरावर सिंह, गोविंद लोवानिया,जितेंद्र नरोलिया, लक्ष्मण सिंह चौकसे, आदित्य हरी गुप्ता , डॉ.हरीश पथिक, संतोष सनातनी, डॉ.अखिलेश हटीला, डॉ. विजेंद्र जायसवाल, संदीप मेवाड़ा, कैलाश चव्हाण ,राहुल ठाकुर ,यश जायसवाल , हीरा लाल शर्मा, सुमित ठाकुर, देवराज ठाकुर आदि रहे। अंत मे कार्यक्रम का आभार महामंत्री लक्ष्मण सिंह चौकसे ने माना।
0 Comments