मप्र राज्य कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस समारोह संपन्न


सीहोर। राज्य कर्मचारी संघ का 48 वाँ स्थापना दिवस समारोह तहसील चौराहा स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय मे समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष भोपाल सम्भाग विशेष अतिथि पं सन्तोष शर्मा पूर्व प्रदेश मंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल सिंह ठाकुर पूर्व सम्भाग अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा तथा भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से हुआ। राज्य कर्मचारी संघ की स्थापना के उद्देश्य तथा कार्यक्रम के बारे मे पं सन्तोष शर्मा द्वारा विस्तार से बताया गया! उन्होंने कहा कि प्रवास, कार्यकर्ता सम्पर्क, कार्यक्रम तथा कोष किसी भी संगठन की आत्मा होते है। मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र वर्मा ने उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी संघ एक परिवार है व्यक्तिहित परिवारहित में राष्ट्रहित समाया है। शासन की योजनाओं को कर्मचारियों के माध्यम से क्रियान्वत किया जाता है अत: सभी को राष्ट्रहित मे यह कार्य बिना किसी रागद्वेष मे करना चाहिए। संघ का नारा है देशहित मे करेंगे काम, काम के लेगे र्परे दाम! हम राष्ट्र की मजर्बरी का लाभ उठाने वाले नही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गोपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि संघ का प्रेरणा गीत ही हमारी प्रेरणा है मानवता के लिए उषा का किरण जगाने का कार्य, शोषित पीडि़त अंतिम पक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचे यही हमारा उद्देश्य है। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष कुंदन राय, सचिव बलराम पंवार कोषाध्यक्ष विनोद जोशी, अंकुर शर्मा, मनोज व्यास, अरूण जोशी, लाड़ सिंह बकोदिया, सन्तोष सिंह, राघवेन्द्र दिक्षित, नरेन्द्र विश्वकर्मा, मुकेश राठौर, राकेश केलोदिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments