.jpg)
सीहोर। लुनिया चौराहा ब्रिज से राम मंदिर तक 17 लाख रूपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। नागरिकों के हित में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने विकास कार्यो के लिए सक्रिय वार्ड नम्बर 20 की भाजपा समर्थक पार्षद सपना रवि मालवीय की मांग को र्परा कर दिया है। बुधवार को लुनिया चौराहा ब्रिज के पास नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के मुख्य अतिथिय में सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्षद सपना रवि मालवीय के नेतृत्व में क्षेत्र के नागरिकों और भाजपा कार्यकतार्ओं ने नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर और अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे पार्षद अजयपाल सिंह, मुकेश मेवाड़ा, कमलेश राठौर, लोकेंद्र वर्मा, प्रदीप बिजोरिया, कुमलेश कुशवाहा का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। नागरिकों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राठौर ने कहा कि शहर के सभी वार्डो में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे है नागरिकोंं की सुविधाओं को भी ध्यान रखा जा रहा है। नागरिकों की मांग पर और पार्षद सपना मालवीय की अनुशंसा पर राममंदिर के पास सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा और माता मंदिर पर टीनशेड भी लगवाया जाएगा। पार्षद सपना रवि मालवीय ने कहा कि वार्ड विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर पुरा सहयोग कर रहे है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रंजीत वर्मा विजेंद्र कौशल, जितेंद्र चौरसिया, सन्नी र्लनिया, फूल सिंह, अमर सिंह, सावन र्लनिया, कुंदन वर्मा,ओम सिंह बिजोरिया आदि नागरिक मौजूद रहे
0 Comments