सीहोर। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत श्यामपुर तहसील के ग्राम दोराहा में पशुपालक मनोज यादव एवं ग्राम महुआ खेड़ा में सुरेंद्र सिंह दांगी से गृह भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने च्च्दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत पशुपालकों से संवाद किया और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि, गुणवत्ता सुधार तथा पशु पोषण के महत्व पर विस्तृत चर्चाकी। प्रमुख सचिव श्री उमराव ने कहा कि दुग्ध समृद्धि अभियान का उद्देश्य केवल दूध उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन, संतुलित आहार और गुणवत्तापूर्ण नस्लों के उपयोग के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि बेहतर पोषण और समय पर उपचार से पशुओं की उत्पादकता में सतत वृद्धि संभव है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर बालागुरु के द्वारा भी जिले के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों को जिले में चल रहे दुग्ध समृद्धि संपर्कअभियान के तहत पशुपालकों से घर-घर जाकर भेंट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिले के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पशुपालकों को पशु पोषण, कृत्रिम गभार्धान से नस्ल सुधार, सेक्स सॉटेड सीमन का उपयोग, बीमारियों का बचाव एवं टीकाकरण के बारे में जानकारी दी जाए। निरीक्षण के दौरान उपसंचालक आरपी गौतम, तहसीलदार श्याम सिंह चंदेले, संतराम देशमुख सहित विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय पशुपालक उपस्थित थे।

0 Comments