महार्षि वाल्मीकि जयंती 7 को निकलेगा भव्य चलसमारोह

सीहोर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी वाल्मीकि समाज के अराध्य महार्षि वाल्मीक जी की जयंती मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई जावेगी। इसी तारतम्य में भारतीय सफाई मजदूर संघ सम्बंध भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रितेश चन्देल ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि महार्षि वाल्मीक जी की जयंती के पावन अवसर पर भव्य चल समारोह निकाला जावेगा। जिसमें रथ में विराजमान वाल्मीकि जी, ढोलताशे, बैंड, अखाड़ा, डीजे आकर्षण का केन्द्र रहेगें। उक्त चलसमारोह मंगलवार को प्रात: 10 बजे वाल्मीकि कॉलोनी स्टेशन रोड से प्रारम्भ होगा, जो कि मुख्य मार्गों से होते हुए कोतवाली चौराहा, मेन रोड से होता हुआ लिसा टाकिज चौराहा, तहसील चौराहा से होकर कस्बा बकरीपुल स्थित महार्षि वाल्मीकि मंदिर पर समापन होगा। जहाँ पर महा आरती व भण्डारें में भोजन प्रसादी वितरण के साथ समापन होगा। इस अवसर पर सभी माताओं, बहनों, युवा साथियों एवं नागरिकगणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments