राजस्व मंत्री ने ग्राम डोडी में किया स्टॉप डैम का लोकार्पण


सीहोर। राजस्व मंत्री करणसिंह वर्माने इछावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोडी में स्टॉप डैम का लोकार्पण किया। इस स्टॉप डैम की स्वीकृत लागत 30.75 लाख रुपये और अनुबंधित लागत 20.74 लाख रूपये है। लोकार्पण अवसर पर आयोजित कायज़्क्रम में राजस्व मंत्री श्री वर्माने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश में निरंतर विकास एवं निमाज़्ण के कार्यहो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि ग्रामीण अंचलों का सवाज़्ंगीण विकास और जल, जमीन और आमजन से जुड़ी सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्तिहो। राजस्व मंत्री श्री वर्माने कहा कि जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह बैराज केवल एक निर्माण कार्यनहीं है, बल्कि यह गांव के भविष्य को सुरक्षित करने वाला कदम है। इस डैम के निर्माण से आसपास के खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इसके साथ ही भूजल स्तर में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए कार्यकर रही है, ताकि सभी किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के साथ-साथ सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी निरंतर कार्यकर रही है। कार्यक्रम में जनपद सीईओ नमिता बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments