सीहोर। एनएसयूआई के छात्रों के द्वारा स्थानीय कोतवाली चौराहे पर एबीवीपी का पुतला जलाते हुए एबीवीपी के खिलाफ एबीवीपी मुर्दावाद के गगन भेदी नारे लगाये गये। एनएसयूआई के छात्रों ने बताया कि मंदसौर के शासकीय महाविद्यालय में मंगलवार को युवा उत्सव के दौरान शर्मनाक मामला सामने आया। कार्यक्रम में भाग लेने आई छात्राओं के कपड़े बदलते समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री उमेश जोशी के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ दरवाजे के वेंटिलेशन से मोबाइल कैमरे से फोटो और वीडियो बनाने जैसी घिनोनी हरकत की गई, जो कि हमारी बहन बेटियों के प्रति बड़े ही शर्माशार कर देने वाली घटना है। ऐसी घिनोनी मानसिकता वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बड़े पद पर रहकर ऐसे कृत्य करने वालों पर एनएसयूआई ने कठौर कार्यवाही की मांग की है, ताकि अन्य कोई ऐसे अमानवीय कृत्य को ना दोहरा सके। इस मौके पर उपस्थित एनएसयूआई के छात्रों में प्रमुख रूप से यश यादव, मनीष मेवाड़ा, तनिश त्यागी, विकास विश्वकर्मा, अंकुर ठाकुर, अक्षत सेंगर, अमित पटेल, शुभम त्यागी, जितेंद्र परमार, संजू सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Comments