सीहोर। म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघटन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रीत (जबलपुर) द्वारा सीहोर के युवा एवं जझारू पत्रकार महेश कुमार को श्रमजीवी पत्रकार संगठन जिला सीहोर मनोनित होने पर सीहोर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश राय द्वारा मीठाई खिलाकर पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश कुमार, नरेन्द्र खंगराले, इंजि.जितेन्द्र सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर श्री राय का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री राय ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संगठन पत्रकार साथियों व जनहित की समस्याओं के निराकरण के लिये हर सम्भव जो भी मदद होगी वह प्रदान की जायेगी व कंधे से कंधा मिलकर संगठन का विस्तार किया जावेगा। उपस्थित पत्रकार साथियों द्वारा श्री राय का आभार व्यक्त किया गया।

0 Comments