सीहोर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक पीएमश्री विद्यालय श्यामपुर में गुुरूवार को विधायक सुदेश राय के मुख्य अतिथिय में उत्साह वर्धन योजना अंतर्गत मेघावी बच्चों को नि: शुल्क ई-स्कूटी एवं साइकिल का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधालय के होनहार बच्चों को ई-स्कूटी एवं साइकिल प्रदान कर फूल मालाऐं पहनाकर विधायक सुदेश राय ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुदेश राय ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों द्वारा मां सरस्वती कि वंदना एवं अतिथि गणों का स्वागत गीत से अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12 वी में सर्वाधिकअंक प्राप्त करने वाले स्लोक पाटीदार एवं बालिका कुमारी शानू को विधायक राय द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर मिठाई खिलाकर नि: शुल्क स्कूटी भेंट की गई। इसी प्रकार कक्षा छठवीं के 13 कक्षा नवमी के 94 बालक बालिका को साईकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने मध्यप्रदेश शासन कि लाभकारी जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री दीपा कीर, बीआरसीसी अशोक वर्मा ,संकुल प्राचार्य श्रीमती फ्रास्सिंका बारा, छात्र छात्राऐं और श्यामपुर के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0 Comments