सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला सीहोर के तत्वावधान में रविवार, 12 अक्टुबर 2025 को स्थानीय बस स्टैंड हनुमान मंदिर सीहोर के सभागृह में आत्रेय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चाचियावास के सौजन्य से नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला सीहोर के अध्यक्ष ठाकुर गणेश सिंह चौहान के मय मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर प्रारंभ के पूर्व धर्म रक्षक पंडित दुर्गा प्रसाद कटारे बाबाजी द्वारा शिविर के मुखिया डॉ.एस.एन. शर्मा का पुष्पमाला से स्वागत कर आशीर्वाद देते हुए शिविर प्रारंभ किया। इसके साथ ही ठाकुर गणेश सिंह चौहान अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा पूज्य गुरुदेव का स्वागत किया। तत्पश्चात क्षत्रिय महासभा के अन्य सदस्यों ठाकुर धीरेन्द्र सिंह राजावत, शैलेन्द्र सिंह चंदेल, जितेन्द्र सिंह राठौड़, मुकेश दरवार, शिवशंकर सिंह, गोपाल सिंह ठाकुर, अजय सिंह पंवार, गजराज सिंह राघव, रमेश सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह सिकरवार, महेंद्र सिंह चौहान आदि सदस्यों द्बारा चिकित्सक टीम के सभी सदस्यों जिनमें तीन महिलाएं चिकित्सकों का पुष्प मालाओं व गुलदस्ते से स्वागत किया।
शिविर में पूर्व चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक विभाग राजस्थान के डॉ.एस.एन. शर्मा द्बारा व उनकी टीम ने सेवाएं देते हुए शिविर में जिले के अन्य स्थानों से आए हुए मरीजों, रोगियों को नि:शुल्क परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया। शिविर में आये हुए रोगियों द्बारा बताया कि हमे सही इलाज मिला, सभी संतुष्ट दिखे।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष द्बारा उपस्थित सभी चिकित्सकों व सदस्यों का सफ़ल शिविर के आयोजन हेतु आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया औ कहा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे।

0 Comments