नाग-नागिन नुमा बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण के विरोध में अनोखा विरोध प्रदर्शन विरोध स्वरूप साप सिड़ी प्रतियोगिता


सीहोर। बच्चों ने कहा सर्विस रोड बनाओ, नहीं बना तो पैदल जाने हेतु लगानी पड़ेगी सीड़ी। ओवर ब्रिज निर्माण में लापरवाही, नाग-नागिन जैसे बन रहे ओवर ब्रिज के विरोध में एवं हाउसिंग बोर्ड तरफ एप्रोच (सर्विस) रोड नहीं बनाए जाने, ब्रिज कॉर्पोरेशन द्वारा आगे रह कर बनाए जा रहे एक्सीडेंटल जोन के विरोध स्वरूप बालक-बालिकाओं की अनोखी साप सीड़ी प्रतियोगिता कर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं विजाताओं को हेलमेट प्रदान किये गये।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि ओवर ब्रिज निर्माण हेतु पूर्व में जब सर्वे हुआ था तो सुबह कुछ और हुआ था और शाम को कुछ हुआ वाली कहावत देखने को मिली और पुल निर्माण के दौरन ड्राइंग से छेड़छाड कर ब्रिज का नक्शा पूरी तरह बिगाड़ दिया गया। क्या निगम को यह नहीं पता था कि हाउसिंग बोर्ड की तरफ जहां ब्रिज उतारेंगे वहां निजी जमीन जाएगी, ब्रिज को वापस मोड़ा जा रहा है और एक तरफ ही सर्विस रोड बनाई जा रही, दूसरी तरफ़ नहीं बनाई जा रही है।

 जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने आगे कहा कि ठेकेदार ब्रिज निर्माण कार्य पूर्ण कर निकालना चाहता है इसके बाद कुछ भी करना संभव नहीं है, हमारी विधायक, संसद, शासन प्रशासन, ब्रिज कॉर्पोरेशन से मांग है कि हर हाल में हाउसिंग बोर्ड की तरफ सर्विस रोड बनाई जाए अन्यथा आगे भी बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जावेगा। इस अवसर पर स्थानीय हाऊसिंगबोर्ड निवासी एवं बड़ी संख्या में कांगे्रस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, विवेक राठौर, निशांत वर्मा, ओम बाबा राठौर, घनश्याम यादव, के.के.रिछारिया, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, राहुल ठाकुर, सुमित नर्रे, अनिल सेन, गजराज परमार, हरिओम सिसोदिया, तनिष्क त्यागी, अंकुर ठाकुर, शुभम मालवीय, राहुल गोस्वामी, प्रवेश परिहार, आशीष श्रीवास सहित हाऊसिंगबोर्ड निवासियों में घनश्याम गुप्ता, सदाशिव अग्रवाल, भंवर लाल पेठारी, नरेश माथुर, घनश्याम मुकाती, अनिल यादव एवं बड़ी संख्या बालिका बालिकाऐं उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments