आज खेली जाएगी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता प्रतियोगिता के लिए पांच दर्जन से अधिक खिलाड़ियों का किया गया चयन

सीहोर। शहर सहित आस-पास के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को मंच देने और उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए लंबे समय से मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान रविवार को एक दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन शहर के इंदौर नाके स्थित बजरंग कालोनी में किया जाएगा। इस मौके पर सीहोर कलेक्टर बाला गुरु के, समाजसेवी अखिलेश राय और कथा वाचक पंडित राघव मिश्रा, संस्कार मंच के जिला संयोजक जितेन्द्र तिवारी के मुख्य आतिथ्य में प्रदेशभर के करीब 200 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के कोच लखन लखन ठाकुर, श्रीमती विमला ठाकुर के अलावा एक दर्जन से अधिक विभिन्न जिलों के कोच आदि उपस्थित रहेंगे। एसोसिएशन के तत्वाधान में सात दिवसीय कराटे कैंप का समापन किया गया। जिसमें पांच दर्जन से अधिक खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पिछली प्रतियोगिता में सीहोर जिले के खिलाड़ियों ने अनेक पदक हासिल किए।

मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि एसोसिएशन के तत्वाधान में लगातार पांचवीं बार राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार से आरंभ होने वाली इस प्रतियोगिता में सीहोर जिले के अलावा उज्जैन, देवास, हरदा, रीवा, जबलपुर, टिमरनी, राजधानी भोपाल आदि के करीब 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए कोच लखन ठाकुर के नेतृत्व में करीब 60 से अधिक सीहोर के खिलाडिय़ों ने सात दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। सात दिनों तक चले इस अभ्यास के बाद इन खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। 


Post a Comment

0 Comments