नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर को खंगराले ने सौंपा ज्ञापन


सीहोर की दलित बस्तीयों में सामुदायिक भवन व बाउण्ड्रीवॉल निर्माण की मांग

सीहोर। अ.जा.ज.पि.वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र खंगराले जाटव, दलित चिंतक, गुरु रविदास जांगड़ा समाज समिति के अध्यक्ष रामचरण दसलानिया रिटा.प्राचार्य, खटीक सोनकर समाज के प्रतिनिधि दीप सोनकर, मालवीय बलाई समाज कार्यकर्ता प्रेमनारायण परमार, पूर्व सरपंच नन्दकिशोर मालवीय, प्रतिनिधि मण्डल ने नगर पालिका परिषद के लोकप्रिय अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शास्ता को ज्ञापन सौंपकर सीहोर नगर पालिका परिषद की दलित बस्ती वार्ड क्रं. 2 इंदिरा बायपास रोड पर स्थित संत शिरोमणी रविदास गुरुजी की धर्मशाला की बाउण्ड्रवॉल निर्माण एवं वार्ड क्रं. 11 के अम्बेडकर पार्क की मरम्मत एवं रविदास मंदिर के सामने जाटव समाज के जर्जर भवन को तोडकऱ सामुदायिक भवन खटीक मोहल्ले का सामुदायिक भवन, अम्बेडकर धर्मशाला के सामने केलादेवी माता मंदिर एवं दरगाह की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण तथा माता मंदिर चौराहे से डॉ. अम्बेडकर पार्क तक कीचड़ युक्त जर्जर सडक़ निर्माण की मांग की गई। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर द्वारा खंगराले के साथ मिले दलित प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त करते हुए शीघ्र ज्ञापन में उल्लेखित निर्माण कार्यों को कराने का आश्वासन देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीहोर को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामदुलारे सोनकर, दयाराम गवाटिया, नन्दकिशोर मालवीय, बद्री दशवंत, राहुल सोनकर, रामगोपाल बनवारी, रामसिंह पेरवाल, देव सिंह तमोलिया, कमल सूर्यवंशी, टीटू कचनेरिया, सुन्दरलाल सोनकर, माखन सिंह सिलोरिया, दिलीप सिंह सूर्यवंशी, एस.के.फरेला, धर्मप्रकाश आर्य, पन्नालाल खंरगाले, पन्नालाल परचौले, सीतराम सोनकर, राकेश जाटव, सोर्न जाटव सहित बड़ी संख्या नागरिकगण उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments