जैसीनगर नाम परिवर्तन बर्दास्त नहीं करेगा क्षत्रिय दांगी समाज राजा जयसिंह दांगी के इतिहास से छेड़छाड़ नहीं करे सरकार


सीहोर। क्षत्रिय दांगी समाज में मुुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक राजा जयसिंह दांगी के द्वारा बसाए गए जैसीनगर का नाम बदल कर जयशिव नगर किए जाने की घोषणा से आक्रोश बना हुआ है। क्षत्रिय दांगी समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों कार्यकतार्ओं और दांगी समाजजनों ने जिलाध्यक्ष बाबूलाल दांगी के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहीम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर स्वाति मिश्रा को दिया है।

क्षत्रिय दांगी समाज कल्याण समिति ने कहा है कि सागर जिले के जैसीनगर नगर के प्रवास के दौरान आयोजित एक सार्वजनिक सभा में इस नगर का नाम जय शिवनगर करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है जिससे संपूर्ण देश के दांगी क्षत्रिय समाज में अत्यंत रोष और पीड़ा आक्रोश व्याप्त है। जैसीनगर का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व अत्यंत गहन है। यह नगर 16वीं-17वीं शताब्दी में दांगी क्षत्रिय वंश के प्रतापी शासक महाराजा जयसिंह जूदेव द्वारा बसाया गया था। उन्हीं के नाम पर इस नगर का नाम 'जैसीनगरÓ पड़ा। आज भी इस क्षेत्र में दांगी क्षत्रिय समाज की बहुलता है और उनके द्वारा निर्मित अनेक ऐतिहासिक धरोहरें इस नगर में मौजूद हैं। जैसीनगर का नाम परिवर्तन बर्दास्त नहीं करेगा,सरकार राजा जयसिंह दांगी के इतिहास से छेड़छाड़ नहीं करे। अगर नाम बदलना जरूरी है तो जयसिंह नगरÓ या जयसिंहपुर रखा जाए, जिससे इतिहास एवं सम्मान दोनों का संरक्षण होगा। मांग नहीं मानी गई तो सम्पूर्ण दांगी क्षत्रिय समाज इस निर्णय के विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा, मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में अध्यक्ष पटेल बाबूलाल दांगी, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह दांगी,विनय सिंह दांगी,युवा अध्यक्ष महेंद्र सिंह दांगी,सचिन दांगी,रामेश्वर,जीवन सिंह, कृपाल सिंह, तीरथ सिंह,,राजेंद्र सरदार घनश्याम सरदार, डॉ रघुवीर सिंह दांगी,जीवन सिंह, बलवान सिंह,अरविंद सिंह,सुरेंद्र दांगी, विक्रम सिंह, प्रीतम, बनेसिंह, संतोष, बने सिंह, हिरदेश,, मनोहर दांगी,ओमप्रकाश दांगी,राजपाल दांगी,हुकुम सिंह पटेल, लक्ष्मण सिंह, प्रदीप सरपंच,, जगदीश दांगी, नर्मदा प्रसाद,एलम दांगी, हिरदेश सरपंच, जीवन सिंह, गंभीर सिंह दांगी, हरदयाल दांगी,रघुनाथ सिंह दांगी, भीकम सिंह, मांगीलाल दांगी, विक्रम सिंह, मनोहर सिंह, कृपाल सिंह दांगी,जीवन सिंह, सोनू दांगी, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह,श्याम सिंह दांगी,राजकुमार दांगी,वीरेंद्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह दांगी, किशौर दांगी, मोहन दांगी, सिमर दांगी आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments