किसानों के हितों की रक्षक है सरकार की भावांतर योजना सीहोर जिले के किसान श्री संदीप सहित अनेक किसानों ने कराया योजना में अपना पंजीयन


सीहोर, 12 अक्टूबर, 2025    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा भावांतर योजना शुरू की गई है, ताकि किसानों को उनकी सोयाबीन की फसल का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम मिलने पर भी नुकसान न उठाना पड़े।

   सीहोर जिले के ग्राम गोपालपुर के किसान श्री संदीप राठौर बताते हैं कि इस वर्ष जब सोयाबीन के भाव को लेकर चिंता थी, तभी सरकार की भावांतर योजना उनके लिए राहत बनकर आई। वे कहते हैं कि अब हमें यह चिंता नहीं कि मंडी में दाम कितना रहेगा, क्योंकि सरकार हमारी मेहनत का पूरा मूल्य सुनिश्चित कर रही है। किसान श्री संदीप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में योजना के तहत अपना पंजीयन भी करा लिया है। उन्होंने बताया कि पंजीयन केंद्र पर पूरी व्यवस्था सरल और सुगम थी। उन्होंने बताया कि कुछ ही मिनटों में मेरा पंजीयन पूरा हो गया और मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

 किसान श्री संदीप राठौर ने बताया कि जिला प्रशासन जिले में किसानों की सुविधा के लिए भावांतर पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां किसानों को सहयोग और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री संदीप राठौर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने किसानों के भीतर नया आत्मविश्वास पैदा किया है। अब उन्हें विश्वास है कि मेहनत का उचित मूल्य हर किसान को मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments