भाजपा जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत: स्वदेशी संकल्प अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता संपन्न हुई। भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की और तेजी से अग्रसर है - भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल



भाजपा जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान को लेकर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है। पत्रकार वार्ता में बतौर मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर पुष्पांजलि कर की गई। इसके पश्चात मुख्य वक्ता रजनीश अग्रवाल का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा व सीहोर विधायक सुदेश राय द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इसके बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रजनीश अग्रवाल ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है, देश को विकसित बनाने का मार्ग आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से जाता है, आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्रत्येक भारतीय को हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान से जोड़ने का आह्वान किया है। रजनीश जी आगे कहा कि भारतवर्ष तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की और तेजी से अग्रसर है। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के पहले हम विश्व में दसवें स्थान पर थे लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बंनने के बाद हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने फिर चौथे स्थान पर आए। अब हम तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की तरफ अग्रसर है। भारत स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं है यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। हम विदेशी वस्तुओं के पीछे भागने की बजाय अब अपनी जडो़ों को पहचान रहे है। भारत ने पूरे विश्व में योग दिवस के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रखने का कार्य किया है। भारत योग के माध्यम से ल़ोगों को आरोग्य रखने का पताका पूरे विश्व में फहरा रहा है। भारत आज अपने गौरवशाली इतिहास के साथ आगे बढ़ रहा है। हम इतिहास पर नजर डालें तो हमें देखने को मिलता है कि 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में स्वदेशी आंदोलन ने बंगाल विभाजन के विरोध में बहिष्कार से लेकर महात्मा गांधी के रचनात्मक कार्यों तक, स्वतंत्रता संग्राम में ऊर्जा भर दी थी। प्रधानमंत्री जी के मेक इन इंडिया अभियान, स्टार्टअप इंडिया अभियान ने भी भारत को आत्मनिर्भरता के लिए बल प्रदान किया है। "वोकल फॉर लोकल" जैसे नारे ने एक नई ऊर्जा का संचार किया है। हमारी शक्ति, हमारी संस्कृति और हमारी उद्योग कुशलता ही हमें आत्मनिर्भर भारत की ऊंचाईयों तक ले जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी जी आम जनों के जीवन की कठिनाईयों को कम करने के लिए प्रयासरत है पहले लोग पैसे के अभाव में बेहतर इलाज नहीं करा पाते थे लेकिन आयुष्मान योजना में 5 लाख तक के मुफ्त इलाज से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इसी के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी हमारी सरकार काम कर रही है। भारत पहले रक्षा उपकरणों के मामले में पूरी तरह दूसरे देशों पर आश्रित था लेकिन आज भारत रक्षा के क्षेत्र में स्वदेशी अपना रहा है। पहले रक्षा उपकरण आयात किए जाते थे जबकि आज हमारे बड़े पैमाने पर रक्षा उपकरणों को विश्व में निर्यात कर रहे है आज हम पूरी तरह से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गए है। कांग्रेस सरकार में रक्षा सौदों में दलाली खाई जाती थी हमारी सरकार में रक्षा सौद़ों को पूर्ण पारदर्शी तरीके से किया जाता है। पिछले दिनों पाकिस्तान के आतंकी क्षेत्रों में हमारी सेना ने स्वदेशी उपकरणों से हमला किया जिसमें ड्रोन से लेकर ब्राम्होस मिसाईल तक स्वदेशी थी। कृषि उत्पादन के मामले में भी हम अब स्वदेशी हो चुके है जिससे कृषि उपकरणों की कीमत कम हो गई है। इस कारण अब हमारा निर्यात भी काफी हद तक बढ़ा है। कोविड जैसी वैश्विक बीमारी में भी हमने स्वदेशी वैक्सीन व पीपीई किट का निर्माण किया जिससे देश में बड़े पैमाने पर जनहानि होने से हमने लोगों को बचाया इसी के साथ हमने 100 से अधिक देशों को " वैक्सीन मैत्री" के तहत वैक्सीन का निर्यात किया। भारत आज दवाईयों का सबसे बड़ा निर्यातक है। ऑटो मोबाइल क्षेत्र में भी भारत सबसे बडा़ निर्यातक है। विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना ही होगा ‌। और भारत को आत्मनिर्भर बनाने का बहुत बड़ा दायित्व हमारे MSME's यानी हमारे लघु, मध्यम और कुटीर उद्योगों पर भी है। जो देश के लोगों की जरूरत का है। जो हम देश में ही बना सकते है। वो हमें देश में ही बनाना चाहिए। जीएसटी दरों में कटौती होने से हमारे MSME's , कुटीर व लघु उद्योगों को बहुत फायदा होगा क्योंकि बड़े पैमाने पर स्वदेशी वस्तुओं की मांग होने से उ़नका उत्पादन भी बढे़ेगा ।

आत्मनिर्भर भारत बनने का संकल्प केवल भाजपा का स़ंकल्प नहीं है बल्कि यह प्रत्येक भारतीय का संकल्प है‌।

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीहोर विधायक सुदेश राय, सीहोर नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा जिला महामंत्री रवि नागले, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, आत्मनिर्भर भारत टोली संयोजक डॉ गगन नामदेव उपस्थित रहें।


Post a Comment

0 Comments