आल प्रगतीशील पैशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन को प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन ने संबोधित किया


सीहोर। अम्बेडकर पार्क तुलसी नगर भोपाल में आयोजित पैशनरों के ऐतिहासिक एक दिवसीय धरने को संबोधित करते हुए म.प्र. शासकीय अधिकारी कर्मचारी जनकल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन ने वर्तमान सरकार को मंच के माध्यम से आग्रह किया कि सरकार मप्र के पैशनरों के ज्ञापन में उल्लेखित सभी मांगों को दीपावली से पूर्व शेष महंगाई भत्ता के साथ आदेश जारी कराकर प्रदेश के वरिष्ठ पैशनरों के आक्रोश को शांत किया जावे। जिसमें बकाया पांच प्रतिशत डीए/मृत्यु पर आम कर्मचारी की भांति एग्रिसिया की राशि 27 माह का बकाया एरियर्स प्रमुख हैं। प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन ने पैशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष सुधीर दुबे के नेतृत्व की सराहना की जो प्रदेश के पैशनरों को संगठित किए हुए हैं। आज के धरना-प्रदर्शन में सीहोर जिले की सहभागिता सराहनीय रही। जिसमें प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन, आर.के. बांगरे, अभय जैन, महेश सैन, दीनदयाल शंखवार, सुशील शाक्य, सेतवंत श्रीवास्तव, आर.सी. पोतदार, आर.एन. शर्मा, सुरेश शर्मा आदि प्रमुख थे। प्रदेश के जिलों से आए पैशनरों ने रामगोपाल सेन प्रांताध्यक्ष के ओजस्वी उद्धवोधन की सराहना की। प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन ने धरना आंदोलन के आयोजक सुधीर दुबे का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मंच पर आमंत्रित कर स्वागत और उद्बोधन का समय प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments