जिला शिक्षा अधिकारी श्री तोमर को बनाया गया मध्‍य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के सीहोर जिला अध्यक्ष


सीहोर, 08 अक्टूबर, 2025 मध्‍यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार गांधी द्वारा प्रदेश के सभी जिलो के जिलाध्‍यक्ष मनोनीत किए गए हैं। सीहोर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर को मध्‍य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला सीहोर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर लिपिक संघ जिला अध्‍यक्ष श्री दिग्विजय सिंह, श्री उमेश राठौर, श्री अंशुल शर्मा, श्री अंकुर शर्मा, सुश्री संलोनी शर्मा, श्री विकास सिसोदिया, श्री आशीष तिवारी , श्री सुरेश गुप्‍ता सहित अन्य शासकीय सेवकों ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री तोमर को शुभकामनाएं दीं।


 



Post a Comment

0 Comments