सर्वोत्तम कृषक एवं सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर

सीहोर, 12 अक्टूबर, 2025   कृषि विभाग द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन 'आत्मा' के अंतर्गत सर्वोत्तम राज्य स्तरीय जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय कृषक पुरस्कार तथा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार के किसानों एवं समूहों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। जिसकी अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 है। इसके तहत किसानों द्वारा विगत वर्ष 2024-25 में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम पालन, उद्यानिकी एवं कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में की गई उन्नत तकनीकी, नवाचार, तकनीकी का विस्तार, फसल, उपज एवं उत्पादकता मूल्यांकन के आधार पर आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। इसी प्रकार सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि प्रसंस्करण एवं रेशम पालन के लिए भी आवेदन किये जा सकते हैं।

   किसान इसके लिए आवेदन संबंधित वरिष्ठ कृषि विकासखण्ड कार्यालय, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (आत्मा) से प्राप्त कर सकते हैं। इसके तहत विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार में 25 कृषकों को राशि 10000 रूपये प्रति कृषक तथा जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार में 10 कृषकों को राशि 25000 रूपये प्रति कृषक प्रमाण-पत्र के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments