किसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा के नेतृत्व में सीहोर जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री को किया लकड़ी का हल भेट मुख्यमंत्री निवास पर किसानों ने सांस्कृतिक डांडिया नृत्य कर दी धनतेरस व दीपावली की बधाई



सीहोर। सीहोर जिले के दर्जनों गांव के किसानों ने किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में ग्राम चंदेरी, रामाखेड़ी, हीरापुर, खामलिया, बिशनखेड़ी, आलमपुरा, बिलकिसगंज, सेवनिया, छापरीकलां, टीलाखेड़ी के किसानों के द्वारा किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर प्राचीन सांस्कृतिक डांडिया नृत्य करते हुए किसानों का लकड़ी का हल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट करते हुए धनतेरस को सीहोर जिले के किसानों को आरबीसी 64 में रजिस्ट्री देने की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर फसल बीमा राशि देने की मांग भी की गई। प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लकड़ी का हल सहस्त्र स्वीकार किसानों की सभी समस्या हल करने की बात की है। सीहोर जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री से गांव में सीसी रोड सडक़ बनवाये जाने की मांग भी की गई, इस पर मुख्यमंत्री ने सभी के आवेदन स्वंय लेकर कहा कि गांव की सडक़ शीघ्र बनाये जाने हेतु वल्लभ भवन मंत्रालय को निर्देशित कर जिन गांवों में सडक़ निर्माण किया जाना है वहाँ शीघ्र ही सडक़ निर्माण कराये जावेगें। इस मौके पर मुख्यमंत्री जी ने किसानों को ऊपर मंच पर बुलाकर किसानों के बीच में लकड़ी का हल एवं किसानों द्वारा बनाये गये फसलों के गुलदस्ता भी सहस्त्र स्वीकार किया। किसानों ने मुख्यमंत्री जी के साथ खुशी मनाते हुए धनतेरस दीपावली की शुभकामनाऐं व बधाई दी और जमकर डांडिया नृत्य किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के सांसद नर्मदा पुरम के सांसद दर्शन सिंह ने भी किसानों के बीच में डांडिया नाच किया और किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा का धन्यवाद किया। सभी किसानों ने सीएम हाउस पर भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के साथ में किसान मनोहर राजपूत, मांगीलाल, किशन, गोपाल सिंह, प्रहलाद सिंह, ज्ञान सिंह, मोतीलाल, किशन, राम सिंह मेवाड़ा, गोपाल सिंह मेवाड़ा, कुमेर सिंह, गुलाब सिंह परमार, बजरंग सिंह नागर, नितेश नागर, पदम सिंह मेवाड़ा, देवकरण, पूर्व सरपंच हिम्मत सिंह मेवाड़ा, राजेश पटेल, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सभी ने मिलकर ढोल बजाकर प्राचीन संस्कृति को कायम रखते हुए अनोखे तरीके से डांडिया नाच कर खुशी का इजहार किया।


Post a Comment

0 Comments