धनवंतरी तेरस पर किया चिकित्सकों का सम्मान, अच्छे स्वास्थ्य का लिया आशीष


 सीहोर। धनतेरस पर धरती पर भगवान धनवंतरी के अवतार स्वरुप माने जाने वाले चिकित्सकों का सीहोर के लोगों ने सम्मान कर आशीर्वाद लिया और उन्हे धनवंतरी तेरस की शुभकामनाएं दी।

  आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धनवंतरी की जयंती पर उनकी पूजा कर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है। धरती पर उन्ही के प्रत्यक्ष रूप में चिकित्सकों को माना जाता है। आज इसी अवसर पर प्रसिद्ध डाक्टर बी.के. चतुर्वेदी, डॉ. एल.एन.नामदेव और युवा चिकित्सक डॉ.गगन नामदेव का समाज सेवियों ने उनके निवास पर पहुॅचकर अभिनंदन किया। साफा और उपरना पहनाकर उनका अभिवादन किया गया। तिलक लगाकर हारफूल माला पहनाकर और पुष्पवर्षा उनका सम्मान करते हुए सभी ने उन्हे धनवंतरी दिवस की शुभकामना दी और उनसे अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद भी लिया।

  इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी कमल झंवर, गल्ला व्यापारी जयंत शाह, भाजपा नेता आशीष पचौरी, वरिष्ठ पत्रकार आनन्द भैया गॉधी, हिन्दु उत्सव समिति अध्यक्ष आशीष गुप्ता, पार्षद नरेन्द्र राजपूत, समाजसेवी नरेन्द्र गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments