सीहोर, 18 अक्टूबर, 2025 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस तथा पूर्ण सप्ताह राष्ट्रीय युवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 01 से 06 नवम्बर 2025 के मध्य सीहोर के चर्च ग्राउंड पर किया जाएगा।
इसके तहत आयोजित गतिविधियों में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा 07 विधाओं जैसे भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य एवं विज्ञान मेला प्रदर्शनी में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कर जिला स्तरीय युवा उत्सव में शामिल हो सकते हैं। सभी प्रतिभागियों का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीयन उपरांत फार्म की प्रति खेल विभाग के कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग कार्यालय चर्च ग्राउंड सीहोर पर जाकर अथवा मोबाईल नंबर 9111600215 पर संपर्क किया जा सकता है।
0 Comments