अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है खाद-बीज विक्रय केंद्रों का निरीक्षण




सीहोर, 08 अक्टूबर, 2025  कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में खाद बीज के सुचारू वितरण सुनिश्चित करने और कालाबाजारी को रोकने के उद्देश्य से सभी विकासखंडों में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा खाद-बीज विक्रय केंद्रों एवं गोदामों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 08 अक्टूबर को राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा अनेक खाद-बीज विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के अधिकारियों ने उपलब्ध स्टॉक, वितरण पंजी, बिक्री मूल्य एवं किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर एवं निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए।

Post a Comment

0 Comments