सीहोर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछले दिनों देश के कृषि मंत्री को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बिलकिसगंज राजस्व मंत्री करण सिंह जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में बिलकिसगंज पहुंचे। तत्पश्चात कांग्रेस जनों व किसान नेताओं ने कृषि मंत्री को ज्ञापन देकर भेंट की। जिसमें बताया गया कि सीहोर जिला मुआवजे से वंचित रह गया है। सीहोर जिले में भी भारी मात्रा में किसानों का नुकसान हुआ है। ना खाद मिल रहा है और ना ही मुआवजा या बीमा राशि। इस बात का पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि मैं दिखाता हूं शीघ्र ही पहुंच कर उचित कार्यवाही करवाता हूं। कल इस भूमि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी मुआवजे का ऐलान करने के लिए आ रहे हैं, यह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और किसान साथियों की जीत है निश्चित तौर पर मुआवजा बहुत कम आवंटित हुआ है, लेकिन यह जीत आम किसान की है।

0 Comments