देवास में सेवादल की प्रभावी सद्भावना संकल्प यात्रा रैली में जिलाध्यक्ष खंगराले के नेतृत्व में पहुंचे सेकड़ो कार्यकर्ता


सीहोर। सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले जाटव ने बताया कि देवास में सेवादल की प्रभावी सद्भावना संकल्प यात्रा रैली में सेकड़ों की संख्या में जिले से सेवादल कांग्रेस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। स्थानीय शिवाजी पार्क से एक सद्भावना संकल्प यात्रा देवास सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह दरबार एडवोकेट के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इस यात्रा में सेवादल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, पूर्वमंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव, पूर्वविधायक कैलाश कुंडल आदि शामिल हुए। इस अवसर पर श्री खंगराले ने बताया कि सर्वप्रथम श्री देसाई ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात यात्रा प्रारंभ होकर मल्हार समिति मंदिर पहुंची जो आम सभा के रूप में परिवर्तित हुई। यहाँ पर हजारों की संख्या में सेवादल कांग्रेस के कार्यकतार्ओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल भाई देसाई ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवादल एक ऐसा संगठन है, जिसने आजाद की लड़ाई में भाग लिया। सेवादल एक अनुशासित संगठन होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टीकी रीढ़ की हड्डी है, जो पार्टीके लिये दिन-रात काम करता है। कार्यक््रम को सेवादल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव ने भी अपने विचार व्यक्त कर सेवादल को मजबूती प्रदान करने की बात कही। इस अवसर पर सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गज्जु तिवारी इटारसी, देवास जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी, पूर्वमहापोर जयसिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, मनोज रजानी, वसीम हूसेन, मंसूर शेख, सेवादल शहर अध्यक्ष राधाकिशन सौलंकी, गुलाब सिंह ठाकुर आदि शामिल रहे साथ ही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीहोर जिले के कर्मठ कार्यकर्तासेवादल जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरपाल ठाकुर, कमल सिंह पहलवान सेंधव ठाकुर मेतवाड़ा, गणेश तिवारी, डॉ. जितेन्द्र चन्द्रवंशी, धीरज सिंह ठाकुर, दीपक सोनकर, मांगीलाल टिमरई, पूर्व सरपंच नन्दकिशोर मालवीय, प्रेमनारायण परमार, जसवंत सिंह, भागीरथ कटारे, नर्बदा प्रसाद बकोरिया, कमल सिंह सूर्यवंशी, रामचरण दसलानिया आदि सेवादल के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments