भाजपा सरकार में अधिकारी हुए निरंकुश, करडाली मनमानी नियुक्ति नियम विरूद्ध की गई नियुक्ति पर कार्रवाही शून्य


सीहोर। प्राथमिक शाला बड़ी बीड बाबडिया चोर तहसील इछावर जिला सीहोर में अतिथि शिक्षक वर्ग 3 का पद रिक्त था। उक्त पद के लिए कई योग्य उम्मीदवारों ने नियुक्ति के लिए अथक प्रयास किए। लेकिन आखिर अन्त में संस्था प्रभारी द्वारा अपना स्वार्थ सिद्ध करते हुए इस शिक्षक वर्ग 3 पर मनमानी करते हुए सिमरन राठौर को नियुक्ति दे दी गई । भाजपा सरकार में निरंकुश हुए उपरोक्त अधिकारी के इस अनुचित नियम विरूद्ध नियुक्ति की गई योग्य उम्मीदवारों ने इछावर विकास खंड अधिकारी से शिकायत की लेकिन कार्यवाही शून्य होने पर इस पद वर्ग 3 के योग्य उम्मीदवार आनंद राठौ पिता रमेश राठौर निवासी ग्राम बिजिश नगर तहसील इछज्ञवर ने जिला कलेक्टर को एक शिकायती आवेदन देकर निष्पक्ष जांच व तत्काल न्याय उचित कार्यवाही की प्रार्थना की है।

Post a Comment

0 Comments