सीहोर, 14 अक्टूबर 2025 सीहोर जिले की मंडी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर हत्या के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला रविवार 13 अक्टूबर की दोपहर उस वक्त सामने आया जब भोपाल से इंदौर जा रही एक कार में लिफ्ट लेने वाले व्यक्ति पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया गया।



घायल व्यक्ति पंजाब सिंह गुर्जर, निवासी मुरार, ग्वालियर, अपने मित्र दिनेश धनगर के साथ इंदौर जा रहे थे। रास्ते में चौपाल सागर, सीहोर के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें रुकवाया। जैसे ही कार रुकी, मोटरसाइकिल सवार ने लोहे की रॉड से पंजाब सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।


रक्तरंजित हालत में गाड़ी सड़क किनारे खड़ी मिली। कार की चाबी भी हमलावर निकालकर ले गए। घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति की पहचान होने पर बताया गया कि वह ग्वालियर के एक पत्रकार हैं। पुलिस को मौके से कई महत्वपूर्ण फाइलें और लगभग ₹30,000 नकद मिले।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सीहोर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मंडी और थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में दो विशेष टीमें गठित कीं।

साथ ही एफएसएल टीम, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और सायबर सेल को भी जांच में लगाया गया।


तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस टीम ने ग्राम बिरगढ़ी, तहसील नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़** (हाल निवासी कुरावर) से आरोपी को हिरासत में लिया।


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पत्रकार पंजाब सिंह ने उसे नौकरी से बर्खास्त करवाया था और लगातार परेशान कर रहे थे। इसी रंजिश के चलते उसने घटना की योजना बनाई और हमला कर दिया।


पुलिस ने जब्त किया सामान


1. एक मोटरसाइकिल

2. एक वेन्यू कार

3. लोहे की रॉड (हमले में प्रयुक्त हथियार)

अधिकारियों की सराहना


पुलिस अधीक्षक ने मंडी थाना प्रभारी, कोतवाली पुलिस टीम, सायबर सेल और एफएसएल दल की तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा —


“मंडी पुलिस ने अत्यंत गंभीर अपराध का पर्दाफाश 24 घंटे के भीतर कर उत्कृष्ट कार्य किया है।