दशकों की परंपरा का हो रहा आज भी निर्वहन


सीहोर। दशकों की परंपरा का हो रहा आज भी निर्वहन प्रतिवर्ष अनुसार इस इस वर्ष भी भगवान मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद जी की भव्य राम बारात राधेश्याम मंदिर ग्वाल टोली से प्रारंभ कि जाएंगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गंज दशहरा मैदान प्रस्थान करेगी। आदर्श रामलीला नाटक मंडली के माध्यम से लक्ष्मण, मेघनाथ संवाद एवं मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चंद जी द्वारा रावण दहन किया जायेगा। वर्षो से चली आ रही इस परंपरा दृश्य वास्तव में अद्भुत है, संस्कृति, समरसता और आपसी सद्भाव का प्रेरणा स्त्रोत है यह राम लीला सभी के लिए आशीर्वाद है। रामलीला नाटक मंडली विगत कई वर्षों से चली आ रही है। आज के आधुनिक दौर में भी युवा साथियों ने इस पुरानी परंपरा को सजों कर रखा है, जो कि अनुकरणीय है।

Post a Comment

0 Comments