दुग्ध सहकारी समिति टिटोरा के बोनस वितरण समारोह में शामिल हुए राजस्व मंत्री श्री वर्मा


सीहोर, 15 अक्टूबर, 2025  सीहोर जिले के ग्राम टिटोरा में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित टिटोरा द्वारा दुग्ध संकलन करने वाले प्रदायकों का बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने समिति के सदस्यों को बोनस वितरण किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में अधिक दुग्ध संकलन करने वाले प्रदायकों को सम्मानित किया गया।

    राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने समारोह में उपस्थित समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दुग्ध उत्पादकों के हित में अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिससे किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments